सफाई कर्मचारी भर्ती नियम में संशोधन की अधिसूचना जारी
जयपुर,राज्य सरकार ने प्रदेश के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम,2012 में संशोधन किया है। स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए रूल 9 में साक्षात्कार के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया है। अब यह भर्ती संशोधित राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 के प्रावधानानुसार तथा राज्य सरकार द्वारा सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा- निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों (वाल्मिकि समाज) को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव,साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जोधपुर मंडल ने बेटिकट यात्रियों से एक माह में वसूले 1.17 करोड़
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी,जिसके दृष्टिगत प्रथम चरण में 13184 पदों पर यह भर्ती की जानी है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार 9 जून 2023 को जारी की जायेगी।
एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

