तीन दिन बाद भी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ
उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर आयकर विभाग की छापेमारी
जोधपुर,तीन दिन बाद भी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निजी कोचिंग सेंटर्स के विभिन्न ठिकानों पर शनिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही।
इसे भी पढ़ें – रेंज पुलिस की साइक्लोनर टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी अपराधी
यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से चल रही थी। हालांकि तीन दिन बाद भी आयकर विभाग इस कार्रवाई को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं कर रहा है और ना ही कोई अधिकारिक बयान जारी किया गया।
जोधपुर व जयपुर सहित निजी कोचिंग सेंटर के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। विभाग की नजर जोधपुर पर ही टिकी हुई है।
तीन दिनों में अधिकारियों ने बड़े ट्रांजेक्शन के लिए दस्तावेज और कम्प्यूटर की फाइलें खंगाली है। कोचिंग संस्थान के कार्मिकों से भी पूछताछ की गई। संस्थान के विभिन्न कार्यालयों,निवास स्थान और उससे जुड़े वैंडर्स पर भी कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी आयकर विभाग कोई खुलासा नहीं कर रहा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

