Doordrishti News Logo

नवजात बच्ची को जन्म के बाद सड़क किनारे छोड़ा,मौत

जोधपुर,नवजात बच्ची को जन्म के बाद सड़क किनारे छोड़ा,मौत। जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद सडक़ किनारे फेंक दिया गया। ठंड के चलते बच्ची बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और बच्ची के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें – इसने की थी मकान से लाखों की चोरी अब शातिर गिरफ्तार

खेड़ापा थाने के एएसआई बुद्धाराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि खेड़ापा में किसी शख्स ने एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद सडक़ किनारे फेंक दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची,मगर बच्ची की मौत हो चुकी थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews