नारनाडी सरपंच के भाई की सड़क हादसे में मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।नारनाडी सरपंच के भाई की सड़क हादसे में मौत। शहर के निकट बोरानाडा स्थित नारनाडी में एक बाइक सवार को पीछे से किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ लीजिएगा – घंटाघर सुमेर मार्केट में दुकान से नगदी चोरी
मृतक नारनाडी गांव के सरपंच का भाई बताया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि नारनाडी बोरानाडा निवासी जज्गाराम पुत्र लूणाराम मेघवाल अपनी बाइक से नारनाडी गांव से निकल रहा था। तब पीछे से आए किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसका भाई नारनाडी गांव में सरपंच बताया जाता है। घटना को लेकर पोलाराम पुत्र मदनराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

