Doordrishti News Logo

कायलाना झील में कूदने से पहले ही बुजुर्ग को सुरक्षित बचाया

मनोरोग से दुखी होकर पहुंचे कायलाना सुसाइड करने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना झील में कूदने से पहले ही बुजुर्ग को सुरक्षित बचाया। कायलाना झील पर गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया,जब मानसिक तनाव से जूझ रहा एक बुजुर्ग सुसाइड करने के इरादे से झील में कूदने पहुंच गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद गोताखोरों की सतर्कता से बुजुर्ग की जान बच गई।

इस दौरान सतर्क गोताखोरों ने बुजुर्ग की संदिग्ध स्थिति को समय रहते भांप लिया और गहरे पानी में छलांग लगाने से पहले ही सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मनोरोग की दवा लेने जोधपुर आए थे और तनाव के चलते यह कदम उठाने वाले थे। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है,जहां सूचना के बाद राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बुजुर्ग को समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया।

पत्रकारों के लिए 16 मई को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उटांबर गांव निवासी बुजुर्ग मनोरोग से पीडि़त है। लंबे समय से उनका इलाज भी चल रहा है। गुरुवार को वे अपने इलाज के लिए गांव से बस में बैठ कर जोधपुर के एक अस्पताल पहुंचे थे। बाद में वे मानसिक तनाव में कायलाना झील तक पहुंच गए।

यहां गहरी हताशा में आकर अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश की। इससे पहले कि बुजुर्ग पानी में कूदकर अपनी जान जोखिम में डालते,गोताखोरों ने नाव से उसके करीब पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और बोट में बिठाकर सुरक्षित स्थान की तरफ ले आए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026