Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की मुख्य सड़क़ों पर सामान रखकर एवं होल्डिंग बैनर लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। नगर निगम की अतिक्रमण टीम नें शहर के कई क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाकर मुख्य सड़क़ों पर रखा सामान जप्त किया। नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ अमित यादव ने बताया कि नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया, सह प्रभारी दिनेश कल्ला की टीम ने बॉम्बे मोटर चौराहा, आखलिया चौराहा, जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर, चौपासनी रोड, पहला पुलिया, हाउसिंग बोर्ड रोड के दोनों तरफ अभियान चलाया गया। यादव ने बताया कि इस दौरान रोड पर रखे सामान, टेबल, होल्डिंग बोर्ड और फ्लेक्स बोर्ड को सीज करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि अतिक्रमण निरीक्षक नरेंद्र हर्ष, सह प्रभारी सुरेश हंस, घंटाघर अतिक्रमण प्रभारी आशीष चावरिया की टीम ने बासनी मोड से भगत की कोठी, रेलवे स्टेशन, रिक्तिया भेरूजी चौराहा, रेलवे हॉस्पिटल होते हुए भास्कर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। तोमर ने बताया कि इस दौरान अतिक्रमण टीम ने मुख्य सड़क़ों पर रखे सामान को जप्त करने की भी कार्रवाई की। तोमर ने बताया कि जो भी अपना सामान सड़क़ पर रखेंगे तो उस सामान को जब्त किया जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026