Doordrishti News Logo

माँ की व्यथा ने किया भावुक, पुलकित ने दिखाया समाज कोआईना

केलवाद में नवरात्रि महोत्सव बना कुरूति उन्मूलन मंच

पाली,संस्कृति महिला मंडल,केलवाद द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में गरबा रास के पश्चात मंचित नाटक ‘माँ की व्यथा’ ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। नाटक की मुख्य पात्र ‘माँ’ के किरदार में पुलकित सिंह ने समाज के सामने सच्चाई का आईना लाकर खड़ा कर दिया। कोरोना काल के दौरान कैसे उसके बेटे-बहु ने उसे धक्के मार कर अपने घर से बाहर निकाल दिया। माँ के किरदार ने बताया कि वर्तमान में नई पीढ़ी को उन्मुक्त टेक्नोलॉजी ने ग्रस्त कर लिया है। जहां हमारे देश में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार,राम जैसे आदर्श स्थापित किया करते थे वहीं आज की पीढ़ी उन्मादी संगीत में डूबी अपने आप में मस्त है,व्यस्त है। उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता की आवाज भी अब बुरी लगती है, उनके आनंद को अवरुद्ध करती है। इस स्थिति से बचने के लिए वे अपने कानों को ईयर फोन से ढके रहते हैं,आग भरी झल्लाहट और कर्कश आवाज़ से बचने के लिए बुजुर्ग माताएं अपने बच्चों को आवाज़ देने से पहले कई बार सोचती हैं।

mothers-agony-made-her-emotional-pulkit-showed-the-mirror-of-society

आज ‘मां’ आहत है, संस्कृति आहत है,क्या सोच रहे हैं हम, हमारी संतानें इस कल्चर से बची रह जाएगी? आज हमें संस्कार और चरित्र की नहीं बल्कि सुंदर चेहरा दिखाने की चिंता है। चेहरे की सुंदरता तो क्षणिक है किंतु सुशील और स्नेहिल स्वभाव हर किसी को अपना बना लेता है। इसलिए हमें घर के बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करना सिखाना होगा। लीक से हटकर सामाजिक जागरूकता व मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है यह कार्यक्रम है जो छोटे से गांव केलवाद में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का सम्पूर्ण नाट्य निर्देशन पुलकित सिंह द्वारा किया जा रहा है। नाट्य लेखन व परिकल्पना ओमप्रकाश राव द्वारा की गई। नाट्य मंचन में बाल मंडली के सदस्य डाभक,लिपाक्षी,कोमल, परिधि,रविंद्र,सुशांत,दिव्या,गुंजन, खुश्बू सहित ग्रामीण परिवेश के कई बच्चे अलग-अलग भूमिका में प्रस्तुतिकरण देते हैं। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी महिला शारदा राव द्वारा किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed