Doordrishti News Logo

मोदी ने किया अमृतसर-जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े

जयपुर,मोदी ने किया अमृतसर- जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर का उद्घाटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम से अमृतसर – जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर के 6-लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग खण्ड के 53.3 किलोमीटर लम्बाई के दो खण्डों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अयोध्या स्थित एक होटल से इस कार्यक्रम में वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – तकनीकि कार्य से रेल यातायात प्रभावित

उल्लेखनीय है कि अमृतसर-जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर के विकास से राजस्थान और विशेषकर सीमावर्ती जिलों गंगानगर,हनुमानगढ़,बीकानेर, जोधपुर,बाड़मेर तथा जालौर जिलों की पंजाब और गुजरात के प्रमुख औद्योगिक शहरों एवं बंदरगाह से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इस काॅरिडोर के विकास से औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन एवं निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नये अवसर पैदा होगें।

डबवाली (सिरसा)-पीलीबंगा (हनुमानगढ़) के 2 पैकेजों का लोकार्पण
यह 917 किलोमीटर लम्बा एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग लगभग 22 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। जिसका लगभग 637 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजर रहा है। इस परियोजना के 23 पैकेज प्रदेश में है। जिनमें से 502 किलोमीटर लम्बाई के 18 पैकेज राष्ट्र को पूर्व में समर्पित किये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस परियोजना के लगभग 53 किलोमीटर लम्बाई के 1799 करोड़ रुपए की लागत के 2 पैकेजों डबवाली (सिरसा)-पीलीबंगा (हनुमानगढ़) का उद्घाटन किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

February 28, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

February 26, 2026