Doordrishti News Logo

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

  • राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र
  • रन फॉर यूनिटी प्रदर्शनी
  • सेमिनार और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के तहत शुक्रवार को अनेक आयोजन हुए। प्रधानाचार्य अमित जैन के निर्देशन कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ से हुई,जिसमें आरपीटीसी के लगभग 1000 प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

दौड़ को कमाण्डेंट गोपालसिंह भाटी तथा उप पुलिस अधीक्षक कैलाश पारीक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

राष्ट्रीय एकीकरण प्रदर्शनी लगाई 
राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित करने के लिए संस्थान में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में संविधान सभा की बहस, स्वतंत्रता आंदोलन तथा देशी रियासतों के एकीकरण से संबंधित चित्रों, पोस्टरों एवं फ्लेक्स के माध्यम से जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में आरपीटीसी के प्रशिक्षुओं के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बालसमन्द तथा किसान कन्या राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी बेरा,जोधपुर के छात्र- छात्राओं ने भी भाग लिया।

ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

सेमिनार में वक्ताओं ने रखी अपनी बात 
‘भारतीय संविधान के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका एवं वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में डॉ.दिनेश कुमार गहलोत,निदेशक,अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया।

उन्होंने संविधान सभा की बहसों में सरदार पटेल की भूमिका,नागरिक अधिकारों की संरचना,अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन तथा रियासतों के एकीकरण में आई चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। सेमिनार में आरपीटीसी जोधपुर,पीटीएस जोधपुर एवं प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर के अधिकारी व प्रशिक्षु उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमाण्डेंट गोपालसिंह भाटी ने की,जबकि पुलिस उप अधीक्षक कैलाश पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन पुलिस निरीक्षक पंकज राज माथुर ने किया।

इसके अतिरिक्त महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं की संयुक्त टीमों के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच आयोजित किए गए,जिनमें विजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संस्थान के अमर सिनेमा में सरदार पटेल पर आधारित फीचर फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026