कार्यशाला में सिखाए मोबाइल फोटोग्राफी के गुर
जोधपुर, रिजेंट इंस्टीट्यूट आफ कैरियर मैनेजमेंट में शनिवार को निःशुल्क मोबाइल फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मोबाइल से फोटो लेते समय उसकी हैंडलिंग, एंगल्स, लाइटिंग, एक्सपोज ऑब्जेक्ट फोटोग्राफी सहित और भी कही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताया। डायरेक्टर डॉ कंचन जाजू व चेयर पर्सन मनोज सिंघवी ने बताया कि आजकल फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी में मोबाईल का इस्तेमाल सबसे अधिक हो रहा है और कई युवा इसी लाइन में अपने पैशन को फॉलो करते हुए प्रोफेशन में बदलना चाहते हैं। उसी को देखते हुए इस वर्कशॉप का अयोजन किया गया। जिसमें रिजेंट के फेकल्टी अमित सांखला ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए न सिर्फ मोबाइल फोटोग्राफी सिखाई बल्कि उसके संबंधित प्रश्नोत्तर सेशन भी किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

