Doordrishti News Logo

परिचित के साथ पैदल घूम रही युवती से मोबाइल लूटा

जोधपुर,शहर के पावटा सी रोड स्थित इमरतिया बेरा क्षेत्र में अपने परिचित के साथ घूम रही एक युवती के हाथ से स्कूटी सवार दो युवक मोबाइल झपट कर ले गए। पीडि़ता ने इस बारे में महामंदिर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें-पूर्णांकी नाट्य लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

महामंदिर पुलिस ने बताया कि इमरतिया बेरा पावटा सी रोड स्थित लाहोटी भवन की रहने वाली प्रियंका पुत्री राजेंद्र माहेश्वरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह रात को अपने परिचित के साथ क्षेत्र में ही पैदल चल रही थी। तब एक स्कूटी पर दो युवक सवार होकर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। घटना मेें पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: