Doordrishti News Logo

मंहगाई राहत कैंप में सक्रिय हैं विधायक मनीषा पंवार

महंगाई राहत कैंप प्रभारी मंत्री सत्येन्द्र भारद्वाज ने किया निरीक्षण

जोधपुर,शहर में चल रहे राज्य सरकार की महंगाई राहत कैम्प में गुरुवार को मन्छापूर्ण माताजी मंदिर पार्क मधुबन हाउसिंग बोर्ड के वार्ड सं. 41,42,43 दक्षिण के महंगाई राहत कैंप का विधायक मनीषा पंवार ने कैम्प प्रभारी मंत्री सत्येन्द्र भारद्वाज के साथ निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री सत्येन्द्र भारद्वाज कैंप की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये साथ ही कार्यकर्ताओं, विधायक हेल्प डेस्क सहित निगम कर्मचारियों द्वारा महंगाई राहत कैंप में उत्सुक्ता पूर्वक आमजन के कार्य को करते हुए देखकर प्रसन्न हुए।

ये भी पढ़ें- महंगाई राहत कैंप बना सिलिकोसिस पीडि़त परिवार के लिए जीवनदान

विधायक पंवार निरन्तर जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में लगे कैम्पों में सक्रियता से आमजन को राहत पहुँचा रही हैं। उन्होंने आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। आमजन में विधायक पंवार की इस तरह से उपस्थिति एवं विधायक हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन की सहायता करने के प्रयासों का लोगो ने सराहना की है। विधायक हेल्प डेस्क के माध्यम से उन्होंने लोगो को अपने विधायक के चार साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो का बुकलेट वितरित कर अवगत करवाया।

प्रभारी मंत्री सत्येन्द्र भारद्वाज के साथ कांग्रेस उत्तर एवं दक्षिण के जिलाध्यक्ष सलीम खान व नरेश चन्द्र जोशी, संगठन महासचिव ओमकार वर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश भाटी,शास्त्रीनगर ब्लाॅक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित,ज्ञानेश्वर सिंह,पार्षद प्रिया श्याम विश्नोई,भंवर सियोल,पार्षद प्रत्याशी फूलचंद बंजारा,शांति देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहनराम माली,श्याम विश्नोई,बाबु खां,वर्षा चौहान आदि भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026