Doordrishti News Logo

लापता किशोरी का शव लालसागर तालाब मेें मिला

जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित मगरापूंजला से 28 अक्टूबर को अपने घर से लापता हुई किशोरी का शव लाल सागर तालाब में मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर तलवारों से हमला

माता का थान पुलिस ने बताया कि मगरापूंजला क्षेत्र से 28 अक्टूबर को 16 वर्षीय किशोरी लापता हुई थी। जिस पर अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया गया था। उसकी तलाश चल रही थी कि लालसागर तालाब में शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में उसकी पहचान किशोरी के रूप में की गई। उसके भाई की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews