दूध देने के बहाने किशोर के साथ श्मशान घाट के पीछे कुकर्म

आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,दूध देने के बहाने किशोर के साथ श्मशान घाट के पीछे कुकर्म। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ पड़ौसी ने श्मशान घाट के पीछे ले जाकर कुकर्म किया। आरोपी उसे अपने साथ दूध देने के बहाने से लेकर गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – लूट केस में वांछित दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

सबइंस्पेक्टर छैलसिंह ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी निवासी असलम को गिरफ्तार किया गया है। 27 मार्च को वह एक किशोर को अपने साथ दूध देने के बहाने लेकर गया था। बाद में किशोर से कुकर्म किया। किशोर ने यह बात अपने परिजन को बताई और वे थाने पहुंचे। इस पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews