Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील स्थित सालावास रोड पर गुरूवार की सुबह एक मिल्कमैन दूध देकर अपने गांव लौट रहा था। तब संभवत: ओवर टेक के चक्कर में वह एक हाइड्रो क्रेन के टायर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि निकटवर्ती सालावास की तरफ जाने वाली रोड पर भोमियाजी मंदिर के समीप से  हाइड्रो क्रेन निकल रही थी। तब लूणी क्षेत्र के सर गांव निवासी रणछोड़ राम शहर में दूध का वितरण कर वापिस अपने गांव लौट रहा था। वह संभवत: क्रेन से ओवरटेक करने के प्रयास में वह इसके पास से आगे निकलने की कोशिश करने लगा। इस पर उसकी बाइक का टायर हाइड्रो क्रेन के टायर से टकराया और वह टायर से कुचला गया। संभवत: उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट भी पहन रखा था। हादसा होने पर घटनास्थल पर काफी लोगों का जमावड़ा लग गया। भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से हटवा कर रास्ता खुलवाया गया। पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026