Milk Abhishek of Lord Parshuram

भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक

जोधपुर(डीडीन्यूज),भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक। सर्व ब्राह्मण महासभा,जोधपुर एवं परशुराम मंदिर ट्रस्ट,जोधपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिवांची गेट शमशान के पास परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया।

महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा ने बताया कि मंदिर में प्रातः 11 बजे भगवान परशुराम की मूर्ति पर पं.ओम श्रीराम व पं.अभिषेक के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर डॉ.आनंद पुरोहित,सुरेंद्र जोशी,परशुराम महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशन पुरोहित,चांद बावड़ी विकास समिति के अध्यक्ष राजेश्वर व्यास दरबार,प्रमोद जोशी,ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा रमेश कल्ला, नरेश बोहरा,ललित व्यास,अरुण जोशी, जयप्रकाश दवे,प्रफुल्ल पुरोहित,कमलेश व्यास,कुलदीप सारस्वत, गिरीश जोशी ने विशेष पूजा अर्चना की।

राष्ट्र विरोधी रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाली,केस दर्ज

बोहरा ने बताया कि तीस अप्रेल को भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना एवं सायं पांच बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, लॉयर्सएसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित, शिक्षाविद कपिल व्यास, वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी नगेन्द्र शर्मा अतिधि होंगे।

लांगटर्म वीजा पर आए पाक नागरिकों को देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं

उन्होंने बताया कि पुरस्कार समारोह में लाईफ टाईम अचिवमेंट पुरस्कार ओपी व्यास सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता जन स्वास्थ्यअभियांत्रिकी विभाग को दिया जाएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी में ज्ञानेन्द्र व्यास, पत्रकारिता के लिए सुरेश व्यास व हरिगोपाल व्यास,प्रो.अनिल व्यास (शिक्षा),नीलम व्यास(साहित्य),प्रकाश पुरोहित,(पर्यावरण),शिव कुमार कल्ला (विधि),अखिलेश गज्जा(खेलकूद), नरेन्द्र शर्मा (सहकारिता), डॉ.राजू व्यास (चिकित्सा),भंवरलाल पालीवाल व संदीप शर्मा (समाजसेवा), अजय पुरोहित (संगीत),रोहित जोशी व मनीष थानवी (व्यापार/उद्योग), मोतीलाल रंगा को आर्थिक क्षेत्र के लिए(मरणोपरांत), सूर्यनगरी तराना (संस्थान) को विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 15वें परशुराम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।