Doordrishti News Logo

अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

जोधपुर,अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी।शहर के निकट अरणा फांटा के पास में एक अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। उसके रिश्तेदार की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

राजीव गांधी नगर थाने में मूलत: ओसियां के भेड़ हाल जेएडएसए बीजेएस निवासी बुधसिंह पुत्र रेवंत सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार मूलत: ओसियां के भेड़ हाल रामनगर आरटीओ की पीछे रहने वाले 48 साल के रणवीर सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने अरणा फांटा पर जाकर एक पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: