Doordrishti News Logo

सिन्धी कैम्प को विश्व स्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने को बैठक

हीरापुरा बस टर्मिनल को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में करें विकसित

जयपुर,सिन्धी कैम्प को विश्व स्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने को बैठक। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि सिन्धी कैम्प को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने के लिए अधिकारी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें।उन्होने इसके लिये हीरापुरा बस टर्मिनल को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मे विकसित करने के निर्देश दिये।उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेण्ड की भी मेट्रो स्टेशनों से निर्बाध रुप से कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने के भी दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – 2.07 करोड़ के नामी कंपनी के नकली कपड़े बरामद,मालिक गिरफ्तार

गुहा गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय पर सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब के रूप में विकसित करते हुए हीरापुरा,जवाहर नगर,प्रतापनगर और विद्याधर नगर पर सेटेलाईट बस टर्मिनल बनाने की कार्ययोजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने इसके विकास के लिए हितधारकों के साथ विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की। बैठक में राइट्स लिमिटेड के पदाधिकारियों ने सेटेलाईट बस टर्मिनल के मार्केट सर्वे, व्यवहारिकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

यह भी पढ़ें – बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(यातायात) डॉ.हवा सिंह घुमरिया,परिवहन आयुक्त डॉ.मनीषा अरोडा,जयपुर सिटी ट्रांसपोर्टसर्विसेज लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक राम अवतार मीना,पुलिस उपायुक्त (यातायात) सागर,रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनीता मीना सहित जेडीए एवं जयपुर मेट्रो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026