Doordrishti News Logo

साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक

जिला कलेक्टर ने नोडल अधिकारी किये नियुक्त

जोधपुर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली वर्ष 2022 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव मुजफ्फर चौधरी की अध्यक्षता में अपर जिला कलक्टर द्वितीय शहर सत्यवीर यादव के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुजफ्फर चौधरी ने जोधपुर ग्रामीण न्यायक्षेत्र में अधीनस्थ समस्त राजस्व न्यायालयों कमशः फलोदी, बिलाडा,पीपाड शहर,बालेसर, औसियां, बावडी, शेरगढ़, बाप, भोपालगढ, लोहावट, सेतरावा, देचू, सेखाला, आउ व वापिणी में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सभी प्रकार के राजस्व मामले पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित भूमि अधिकरण से संबंधित ऐसे समस्त प्रकरणों में विप्रार्थीगण को राजस्व न्यायालयों से नोटिस जारी करवाने के पश्चात् आपसी राजीनामें के माध्यम से निपटारा करवाने के लिए राजस्व न्यायालयों में पंचायतवार पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग करवाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गयी।

नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन करने के लिए तथा उपयुक्त मुकदमों को रैफर करने तथा मुकदमों के निस्तारण के लिए प्रभावी तौर पर प्री-कॉउन्सलिंग करवाने एवं राजस्व प्रकरणों के चिन्हितिकरण के लिए प्रभारी अधिकारी (भूअ) एवं अपर जिला कलक्टर (भूरू) जोधपुर को राष्ट्रीय लोक अदालत का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026