मेडिकल रिपोर्ट आई नेगेटिव, फिलहाल युवकों को छोड़ा
- एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप का मामला
- छेड़छाड़ के आरोप में अग्रिम पड़ताल जारी
जोधपुर,मेडिकल रिपोर्ट आई नेगेटिव, फिलहाल युवकों को छोड़ा। जिला पश्चिम में बोरानाडा क्षेत्र में एक साल की बच्ची से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ के आरोप के मामले में पुलिस को आज बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट मिली है,जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई और दुष्कर्म की घटना से इंकार किया गया है। छेड़छाड़ की बात को लेकर पुलिस आस पड़ौस के लोगों से पता लगाने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी। डिटेन किए गए दोनों लडक़ों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।
इस खबर को भी पढ़िए-एमजीएच में नाबालिग से दुष्कर्म,दोनों आरोपी संविदाकर्मी पहुंचे हवालात
एडीसीपी (सिकाउ)लाभूराम चौधरी ने बताया कि एक साल की बच्ची की मां ने बच्ची के साथ में उसके पड़ौसी किराएदार युवक पर दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। जिस पर बच्ची का एम्स अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जिसमें किसी प्रकार के दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
छेड़छाड़ के आरोप की जांच जारी है। आस पास के लोगों से इस बारे में पूछताछ कर पता लगाया जाएगा। लडक़ों को छोड़ दिया गया है।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

