Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की तरफ से एक ज्ञापन भी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दिया गया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वसन दिया है। विद्यार्थियों की तरफ से तीन माह से पानी की समस्या बताई गई है। साथ ही अन्य समस्याएं भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को बताई गई। मगर अब तक निराकरण नहीं किए जाने पर छात्र छात्राओं ने आज कॉलेज में प्रदर्शन किया।आश्वसन के बाद शांत हुए छात्र।

मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज में सुबह छात्र-छात्राओं ने तीन माह से चल रही पानी की समस्याओं से परेशान होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे पानी के टेंकर मंगवा कर काम चला रहे हैं। मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इधर इस बारे में कॉलेज प्रिंसीपल डॉक्टर एसएस राठौड़ ने बताया कि इनकी समस्या को देखते हुए डोनेशन से एक ट्यूबवैल भी खुदवाया गया है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा।

विद्यार्थिायों को सीढिय़ों से उतरने चढऩे में दिक्कत ना हो इसके लिए एक लिफ्ट भी लगाई है। उसे ऑपरेट करने के लिए कार्य प्रगति पर है। विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बाद में एक ज्ञापन भी प्रिंसीपल को सौंपा।

ये भी पढें – संस्कार आधारित एवं नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा से ही समाज का उद्धार संभव – प्रोफेसर त्रिवेदी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026