Doordrishti News Logo

जोधपुर, भगत की कोठी में संचालित हो रही इंदिरा गांधी रसोई का नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने आकस्मिक निरीक्षण किया और रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से शुरू किए गए प्रदेश के पहले मास्क बैंक का भी दौरा किया और मास्क बैंक की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई योजना की किचन व्यवस्थाओं को देखा। लाभार्थियों के बैठने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। महापौर वनिता सेठ ने इंद्रा रसोई योजना के संचालकों को भोजन की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इधर योजना में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी मास्क पहन कर आए और हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही उन्हें रसोई में प्रवेश दिया जाए। लाभार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाकर भोजन करवाया जाए। महापौर दक्षिण क्षेत्र ने भोजन के स्वाद और क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मास्क बैंक के निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से अनूठा प्रयास किया गया और प्रदेश का पहला मास्क बैंक स्थापित किया गया है। अब तक नगर निगम की ओर से आठ लाख से अधिक मास्क वितरित किए जा चुके हैं और प्रत्येक वार्ड स्तर पर नगर निगम कर्मचारी मास्क वितरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान को लेकर लोगों में कोरोना गाइड लाइन के पालना को लेकर जागरूकता आई है यही कारण है कि कोरोना का संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है। इस दौरान पूर्व महापौर संगीता सोलंकी, पार्षद मीनाक्षी कोठारी, सीएसआई सुशील घोष व संजू व्यास मौजूद थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026