Doordrishti News Logo

मथानिया पुलिस ने पकड़ी 16.2 ग्राम स्मैक,दो गिरफ्तार

जोधपुर,कमिश्नरेट की मथानिया पुलिस ने स्मैक रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16.2 ग्राम स्मैक एवं 33 ग्राम स्मैक में मिलाया जाने वाला पदार्थ बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- होटल से स्टाफ नीचे कूदा,नेट ढीली पकड़े होने से कूल्हे के बल गिरा

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में मंगलवार को प्रोवेशनर एसआई महेंद्र कुमार, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मस्तराम, उगमाराम, मंगतूराम, बाबूलाल, गोपीलाल और सुनील कुमार की टीम ने मथानिया क्षेत्र में स्मैक की सूचना पर दो आरोपियों झालावाड़ के पदरिया गुराडिया निवासी नैनसिंह पुत्र दुलेसिंह एवं दीपक सिंह पुत्र ईश्वरसिंह को पकड़ा। इनके पास तलाशी लिए जाने पर 16.2 ग्राम स्मैक एवं 33 ग्राम स्मैक में मिलाया जाने वाला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: