Doordrishti News Logo

बसेटा समाज का सामूहिक विवाह संपन्न,21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

जोधपुर,बसेटा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बसेटा समाज का 15 वां सामूहिक विवाह समारोह गांधी मैदान में संपन्न हुआ। इस दौरान 5वीं रोड स्थित घांची समाज की बगीची से सभी बारातें सामूहिक रूप से गाजे बाजे के साथ समारोह स्थल गांधी मैदान पहुंची। दूल्हे घोड़ी पर तो दुल्हने बग्गी पर सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंची। जहां पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर तोरण की रस्म अदा करवाई।

इसके बाद पंडित बाबूलाल शर्मा के सानिध्य में वरमाला का कार्यक्रम हुआ तथा उनके सानिध्य में 21 जोड़ो ने अग्नि के फेरे लिए। समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी ने बताया कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान किया गया इस अवसर पर संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें-विद्यार्थियों को वितरित की स्कूल सामाग्री

mass-marriage-of-baseta-society-concluded-21-couples-tied-the-knot

समिति के सचिव ओम प्रकाश बामणिया ने बताया कि भोजन के बाद शाम को विदाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र आहेर,अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय सलाहकार,राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया, विशिष्ट अतिथि अंताराम, कार्यकारी अध्यक्ष मदन भाई राठौड़,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में जोधपुर,पाली, सिरोही,पिंडवाड़ा,किशनगढ़,अजमेर, बीकानेर,नागौर बालोतरा,देसूरी, अहमदाबाद आदि से जोड़े सामूहिक विवाह में शरीक हुए।

इस अवसर पर सुरेश बाणिया,प्रेमचंद चौहान,रमेश बाणिया, हरीश राठौड़ अशोक बड़ोलिया अशोक बाणिया, राकेश तंवर, मनोज दौड़िया, राकेश भाटी,भीम सिंह तंवर, राजू मरेठा, भजन राठौड़,मुकेश तंवर,धनराज लोहिया,प्रकाश चौहान,अशोक बक्शुजी बाणिया,ओमप्रकाश बड़ोलिया,राजू सिंह देवतवाल,सोहन राज लोहिया,ललित भाटी,आनंद राठौड़,अनिल बाणिया,महेंद्र कुमार भाटी, भूषण स्वरूप भाटी, राजेश चौहान,विकी डागर, चंद्रशेखर भाटी, गौरी शंकर भाटी, जितेंद्र बामणिया, नवरत्न राठौड़,जितेंद्र बाणिया,चेतन राठौड़,हिम्मत तंवर,कमलेश चौहान, रवि कुमार भाटी, संपत निंबेडिया, प्रकाश देवतवाल,अजय तंवर,ललित बाणिया,दिनेश बाणिया,धीरज बड़ोलिया,रमेश मरेठा,मदनलाल तंवर एवं धर्मदास राठौड़ आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026