Doordrishti News Logo

सहकारिता सेक्टर को सुदृढ बनाने के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री की समाज के हर वर्ग के कल्याण की संकल्पना हो रही साकार

जोधपुर(डीडीन्यूज),सहकारिता सेक्टर को सुदृढ बनाने के लिए कई घोषणाएं। राज्य सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट आपणों अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला है। समाज के हर वर्ग के कल्याण की मंशा के साथ लाये गए इस बजट में सहकारिता सेक्टर को सुदृढ बनाने के लिए कई उल्लेखनीय घोषणाएं की गई हैं।

इसे भी पढ़ें – तीन दिवसीय लोकानुरंजन मेले की रंगारंग शुरुआत

किसान हितैषी सोच
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसान हितेषी सोच के दृष्टिगत बजट में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को अब 2 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। गेहूं खरीद पर बोनस की राशि बढ़ाकर 150 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। इन घोषणाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। फसली ऋण का दायरा बढ़ाते हुए आगामी वर्ष में 35 लाख से अधिक किसानों को 25,000 करोड़ रुपए का अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके ब्याज अनुदान पर 768 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

पशुपालक
राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का भी दायरा बढाते हुए 2.50 लाख अतिरिक्त गौपालक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि सेक्टर के लिए 400 करोड़ रुपए के ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा की गई है। ये सभी घोषणाएं किसानों एवं पशुपालकों को सशक्त बनाने वाली हैं।

सहकारिता का नेटवर्क होगा मजबूत
बजट में आगामी दो वर्ष में शेष 2,500 ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए प्रावधानों में शिथिलता दिया जाएगा। नवीन 8 जिलों में क्रय- विक्रय सहकारी संघों की स्थापना की जाएगी। बड़ी संख्या में नई सहकारी समितियां खुलने से गांव-ढाणी स्तर तक सहकारिता का नेटवर्क मजबूत होगा।

वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की बात करें तो मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य के 70.21 लाख किसानों के बैंक खातों में 1 हजार 355 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है। इसी प्रकार 4 मार्च तक 30.43 लाख किसानों को 21 हजार 43 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण किया जा चुका है। प्रदेश में 95 हजार से अधिक नये किसानों को ऋण वितरित किया गया है।

राजस्थान सहकारी गौपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 28 हजार से अधिक गौपालक परिवारों को एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण उपलब्ध करवाया गया है।

Related posts: