Doordrishti News Logo

डॉक्टर को आर्मी के मरीज भेजने के नाम पर मैंडवाश,खाते से 2.39 लाख उड़ाए

12.01 मिनट से लेकर 12.10 मिनट के बीच में रकम साफ

जोधपुर,डॉक्टर को आर्मी के मरीज भेजने के नाम पर मैंडवाश,खाते से 2.39 लाख उड़ाए। शहर के पांचवीं रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर को किसी शातिर ने इंडियन आर्मी डिपार्टमेंट के नाम से फर्जी कॉल कर आर्मी पेसेंट भेजने के नाम पर उनका माइंडवाश कर डाला। बाद में शातिर ने बातों बातों में खातों से 2.39 लाख की रकम साफ कर डाली। रुपए निकलने के मैसेज आने पर पुलिस को जानकारी दिए जाने के साथ एटीएम खाता को ब्लॉक करवाए गए। इस बारे में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़िए- मजदूरी कर लौट रहे अधेड़ को वाहन ने मारी टक्कर,मौत

कनिष्का रिसोर्ट पाल रोड पर रहने वाले डॉक्टर राम कुमार पुत्र रतनचंद व्यास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे पांचवीं रोड स्थित विनायका अस्पताल में लगे हैं। गुरुवार की दोपहर में उनके पास मेंं किसी शख्स का फोन आया और कहा वह इंडियन आर्मी डिपार्टमेंट से बोल रहा है और कहा कि आर्मी के पांच मरीज रोजाना आपको चैक करने हैं। फिर बातों बातों में शातिर ने उलझा दिया और काफी सारी जानकारी जुटाने के बाद उनके दो बैंक खातों से 2 लाख 39 हजार 333 रुपए उड़ा लिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर आए संदेशों से पता लगा कि दो बैँक खातों से रकम निकली है। बाद में शातिर को कॉल करने का प्रयास किया तो फोन बंद आया। इस पर उन्होंने तत्काल खातों को बंद कराने के साथ एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाया। पूरा वाक्या 12.01 मिनट से लेकर 12.10 मिनट के बीच हो गया। सरदारपुरा पुलिस अब मामले में तफ्तीश कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026