योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं-प्रो.गौड़

  • पांच दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ
  • योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर हो रहा है आयोजन
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय,सीसीआर वाईएन नई दिल्ली की सहभागिता
  • सीसीआरवाईएन नई दिल्ली व विश्वविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू – योग चिकित्सा को मिलेगा नया आयाम
  • लक्ष्य संस्था और आरोग्यम वेलनेस की पहल को मिली मान्यता

जोधपुर(डीडीन्यूज),योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं- प्रो.गौड़। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नैचुरोपैथी (सी सीआरवाईएन), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “योगा अनप्लग्ड” कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर आधारित पांच दिवसीय योग कार्यक्रमों की श्रृंखला का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर बनवारी लाल गौड़ ने योग की भारतीय परंपरा और वैज्ञानिक प्रामाणिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व योग दिवस भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक सफल प्रयास है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी योग को जीवनशैली में अपनाए।

विशिष्ट अतिथि सीसीआरवाईएन के अतिरिक्त निदेशक सुरेश संधू ने सी सीआरवाईएन एवं विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू को एक ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह सहयोग न केवल अनुसंधान को बढ़ावा देगा बल्कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि सम्पूर्ण जीवन प्रणाली है,जो पृथ्वी व स्वास्थ्य के संतुलन को कायम रखने का सार्वकालिक समाधान प्रस्तुत करता है। उद्घाटन समारोह में एसएलबीएस निदेशक प्रियंका गोदारा,कुलसचिव अखिलेश कुमार पीपल,डीन एकेडमिक प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा ने मंच साझा किया। इस अवसर पर लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण संस्था द्वारा आरंभ किए गए नवीन पंचगव्य कोर्स की बुकलेट का विमोचन किया गया। आरोग्यम वेलनेस के निदेशक डॉ.अरुण त्यागी को पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ी

पूर्व प्राचार्य प्रो.गोविंद सहाय शुक्ला, पीजीआईए प्राचार्य प्रो.चंदन सिंह, होम्योपैथिक प्राचार्य डॉ.गौरव नागर, नर्सिंग प्राचार्य डॉ.दिनेश राय,परीक्षा नियंत्रक डॉ.राजाराम अग्रवाल, सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के सदस्य,विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित थे। अंत में प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों,आयोजकों एवं सहभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संचालन डॉ.हेमंत राजपुरोहित ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026