जोधपुर: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का पर्यावरण जागरूकता आयोजन

  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण
  • व्याख्यान एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का पर्यावरण जागरूकता आयोजन। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, जोधपुर में एक दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,जोधपुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ हुई,जिसमें विज्ञान केंद्र परिसर में 100 पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना और हरित परिवेश को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है,किंतु आज जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। इससे निपटने के लिए समाज में व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पर्यावरणविद डॉ.पी. एस.जाखड़ ने जल,जंगल और जमीन के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि यह तीनों मानव सभ्यता की मूलभूत आवश्यकताएं हैं और इनके संरक्षण के बिना जीवन असंभव है। वरिष्ठ वक्ता आईदान राम चौधरी ने कहा मनुष्य और प्रकृति का संबंध अनादिकाल से रहा है और प्रकृति की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया,जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आईदान राम चौधरी एवं डॉ.पूनम सिंह जाखड़ ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार
-प्रथम पुरस्कार (₹1000,प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न)अंकित कुमार बृजवाल,कक्षा 9,एसी एकेडमी
-द्वितीय पुरस्कार (₹800,प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न) प्रवीण वैष्णव, कक्षा 10 सरस्वती बल भारती, चांदणा भाकर।
-तृतीय पुरस्कार (₹600,प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न) भारती प्रजापत, कक्षा 11,सरस्वती बाल वीणा भारती,सूरसागर।

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं-प्रो.गौड़

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करना तथा गंगा जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना था। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी डॉ.सुशील कुमार दाधीच सहित प्रीतम सिंह गौड़,केसा राम, जिनेन्द्र कुमार,गरिमा भट्ट,सुनील सुथार,कैलाश नाथ,विमल किशोर भाटी,महेन्द्र माथुर,आभा राघव, प्रियंका,मधुमिता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026