उत्कर्ष कोचिंग संस्थान में मिली भारी अनियमितताएं

जोधपुर,उत्कर्ष कोचिंग संस्थान में मिली भारी अनियमितताएं।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निजी कोचिंग सेंटर्स पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से चल रही है।

इसे भी पढ़ें – महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

आज जोधपुर के 14 व जयपुर,प्रयागराज और इंदौरके एक-एक ठिकानों पर आयकर सर्वे चल रहा है। अब तक के सर्वे में टीम को बच्चों की फीस और किस कोर्स में कितने स्टूडेंट है,इनका रिकॉर्ड नहीं मिला है। टीम की ओर से डिजिटल सबूत के तौर पर यहां मिले रिकॉर्ड की क्लोनिंग भी की है।

आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की महानिदेशक रेणू अमिताभ और निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त निदेशक डॉ. संग्राम रमेश जगदाले के नेतृत्व में विभाग की डेढ़ दर्जन टीमों ने तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर गुरुवार को छापे मारे थे।

बैंक खाते लॉकर्स खंगाले
कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को आयकर अधिकारियों ने पहले दिन जुटाए गए डॉक्युमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जिनमें मोबाइल,लैपटॉप,पैन ड्राइव इत्यादि क्लोन के बाद इनकी छानबीन शुरू की। इसके साथ ही निदेशकों के बैंक खातों, लॉकर्स आदि खंगाले जा रहे है।

कोचिंग समूह पर छापेमारी में आयकर विभाग की टीमों ने समूह से जुड़े अन्य लोगों और व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इनमें समूह को कम्प्यूटर हार्डवेयर सप्लाई करने वाले हरी एंटरप्राइजेज,प्रिंटिंग का काम करने वाले जैन समूह,कोचिंग के अकाउंटिंग विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले और अन्य मटेरियल सप्लाई करने वाले बड़े वेंडर्स पर भी कार्रवाई की है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026