संत को बदनाम करने की नीयत से फर्जी ऑडियो क्लिप बनाई :
- ब्लैकमेल कर मांग रहे 10 लाख
- पीडि़त संत ने कुड़ी थाने में दी नामजद शिकायत
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती झालामंड में रहने वाले एक संत को बदनाम करने की नीयत से कुछ लोगों ने उनकी आवाज की फर्जी ऑडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पता लगने पर संत ने वायरल करने वाले से बात की तो उन्होंने दस लाख रूपयों की डिमांड रख दी। पीडि़त संत महाराज ने इस बारे में आज कुड़ी थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत को जांच में रखा है।
जानकारी के अनुसार झालामंड में रहने वाले एक संत ने शिकायत दी। इनके अनुसार उनकी समाज में काफी प्रतिष्ठा है। कुछ दिनों से असामाजिक तत्व उनकी छवि को बिगाडऩे के इरादे से उनकी एक अश्लील ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में वायरल करना आरंभ कर दिया है। जिससे उनकी प्रतिष्ठा खराब होने के साथ मानसिक आघात पहुंचा है।
इस संत द्वारा अपने स्तर पर जब पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि रामकेन, दिनेश मांजू और राजेंद्र जाखड़ के साथ दो तीन अन्य लोगों ने मिलकर यह अश्लील क्लिप बनाई है। जिसमें कोई लडक़ा लडक़ी बनकर बात कर रहे हैं। जबकि यह आवाज संत की नहीं है। उक्त असामाजिक तत्वों से जब बात की तो उन लोगों ने संत को 10 लाख रूपयों की डिमांड रख दी। रूपए दिए जाने पर क्लिप को हटाने को कह दिया। फिलहाल संत की तरफ से कुड़ी थाने में शिकायत दी गई है। एएसआई अचलाराम की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

