Doordrishti News Logo
  • रात्रि कर्फ्यू का असर
  • बाजारों में पसरा सन्नाटा
  • पुलिस गश्त तेज

जोधपुर, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शहरवासियों की चिंता बढ़ाने वाली हो गई है। कमिश्ररेट पुलिस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी नाइट कर्फ्यू में आंशिक संशोधन कर मंगलवार को जोधपुर में इक्क समय सीमा बढ़ाकर रात आठ बजे कर दी। शाम सात बजे तक व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों में चले जाने की हिदायत अथवा अपील की गई। ताकि इसके बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। मंगलवार को पहले दिन ही इसका काफी असर नजर आया।

Long roads jammed on the streets of the city in the struggle to reach home

शहर के ज्यादातर बाजार सूने हो गए। लोग प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों की तरफ कूच करने लगे। मगर इस भागमभाग के बीच शहर की सड़क़ों पर लंबा जाम लग गया। शहर के हृदय स्थल सोजती गेट पर काफी लंबा जाम लगने से वाहन चालक फंस गए। एकबारगी पुलिस को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पसीने छूट गए।

सरदारपुरा बी रोड,जालोरीगेट,भीतरी शहर, घंटाघर, पावटा आदि स्थानों पर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस ने राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना के क्रम में मंगलवार को कर्फ्यू सीमा बढ़ाते हुए रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है। जो आगामी 19 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा।

कमिश्ररेट पुलिस ने कर्फ्यू की सख्त पालना के लिए गश्त और पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दिया है। खुद पुलिस आयुक्त जोसमोहन, डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी पश्चिम आलोक श्रीवास्तव आदि सड़क़ों पर उतर मोनिटरिंग कर रहे थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026