रेलवे स्टेशन पर हुआ लैंडिंग का सीधा प्रसारण

जोधपुर,रेलवे स्टेशन पर हुआ लैंडिंग का सीधा प्रसारण। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की बुधवार को सफल लैंडिंग का सिटी रेलवे स्टेशन पर आरडीएन स्क्रीन के माध्यम रेल यात्रियों के लिए सीधा प्रसारण किया गया। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चांद की सतह पर विक्रम की लैंडिंग कर भारत ने अंतरिक्ष जगत में इतिहास रच दिया है।रेलवे ने देश के इस स्वर्णिम पल से रेलयात्रियों को जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगी आरडीएन स्क्रीनों (रेलवे डिस्प्ले स्क्रीन) पर चंद्रयान की लैंडिंग के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई।

इसे भी पढ़िए- एम्स में बाईपास सर्जरी के साथ हार्ट अटैक के कारण हुए छेद की सफल सर्जरी

गौरतलब है कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग का स्वर्णिम नजारा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले हजारों यात्रियों ने देख कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा कर खुशियां मनाई। उल्लेखनीय है कि शाम 5.20 बजे से आरंभ हुआ सीधा प्रसारण देर शाम तक चंद्रयान की लैंडिंग के बाद भी जारी रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews