Doordrishti News Logo

दो शराब ठेकों में हजारों की नगदी के साथ शराब चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),दो शराब ठेकों में हजारों की नगदी के साथ शराब चोरी। शहर के सरदारपुरा और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो शराब ठेकों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से हजारों की नगदी के साथ शराब चोरी कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें – कार पर हमला कर किराणा व्यापारी से लूटपाट

कलाल कॉलोनी सेवा सदन के पास रहने वाले भागीरथ मेघवाल की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई कि रेजीडेंसी रोड पर आई द लॉयल वाइंस शॉप में 12-13 मार्च की रात को चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोडऩे के बाद प्रवेश कर वहां से 90 हजार रुपए,दो बीयर की बोतल चोरी कर ले गए। मामले में अब सरदारपुरा पुलिस जांच कर रही है।

दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार चौखा सुलिया बेरा निवासी अशोक पुत्र सत्य नारायण ने रिपोर्ट दी कि ब्रदी पैलेस के सामने सुलिया गार्डन के समीप सुलिया वाइंस नाम से दुकान है। जहां 12-13 मार्च की रात 3 बजे अज्ञात चोरों ने पीछे लगे टीन शेड को तोडक़र प्रवेश किया और गल्ले से 40-45 हजार की नगदी कुछ शराब आदि चोरी कर ले गए। वक्त घटना स्टाफ महेंद्र सिंह ठेेके पर सो रहा था। मामले को लेकर राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026