जयपुर, आमेर महल के सामने बने वॉच टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरने से 35 लोग चपेट में आ गए जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम हुई बारिश के दौरान वॉच टॉवर पर लोग सेल्फी ले रहे थे। इस टावर पर लगभग 35 लोग चढ़े हुए थे।

वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से लोग चपेट में आने से पहाड़ी जंगल में गिर गए। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हैं। नीचे गिरे लोगों को पहाड़ी के जंगल में ढूंढने का काम जारी है।

कई लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमेर पुलिस और सिविल डिफेंस का सर्च ऑपरेशन जारी है। राजस्थान में आज कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगो के मौत की सूचना है।
>>> वीकेंड कर्फ्यू समाप्त, गतिविधियों में अतिरिक्त छूट
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज



