Doordrishti News Logo

सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को लिख पत्र

  • कौशल,पुनर्वास व दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र होगा स्थापित
  • केंद्र को हल्द्वानी में खोलने के निर्देश
  • 10 हजार वर्गफुट के भवन की आवश्यकता
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने मुख्य मंत्री धामी को लिखा पत्र

हल्द्वानी, समेकित क्षेत्रीय कौशल, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र स्थापित करने को लेकर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। पत्र में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि एमआईएमएएल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभिन्न राज्यों में समेकित क्षेत्रीय कौशल, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र स्थापित कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में मेरे द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया था, जिस पर भारत सरकार के समेकित क्षेत्रीय कौशल, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून को उक्त केन्द्र को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में खोले जाने हेतु निर्देश दिया है तथा उक्त केन्द्र की शीघ्र स्थापना हेतु लगभग 10,000 वर्ग फुट के अस्थायी सुगम्य भवन की आवश्यक्ता बताई है। केन्द्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने पत्र में मुख्यमंत्री धामी से 10,000 वर्ग फुट का अस्थायी भवन उपलब्ध कराने की बात कही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी को लेकर प्रदर्शन,रास्ता रोका

February 16, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026