Doordrishti News Logo

बदमाशों ने फिर फोड़े कारों की शीशे

बाइक सवार बदमाशों की कारस्तानी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बदमाशों ने फिर फोड़े कारों की शीशे। शहर में इन दिनों आधी रात के समय में बदमाशों द्वारा घरों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाया जा रहा है। गत एक सप्ताह में तीन थाना क्षेत्रों में कारों के शीशे फोडऩे की घटनाएं हुई।

गुजरी रात रातानाडा थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने उत्पात मचाया और घरों के बाहर खड़ी कई कारों के शीशें फोड़ दिए। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्थर सरिया आदि से कारों के शीशे फोड़े। मामले को लेकर सुबह रातानाडा पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से अब बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार रातानाडा के भाटी भवन के निकट सोनिया टेंट की गली में आधी रात को आधा दर्जन युवक बाइकों पर आए और घरों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाते हुए शीशे फोड़ डाले। घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो आज सुबह वायरल हुआ। संबंधित रातानाडा थाना पुलिस वहां पहुंची और अग्रिम कार्रवाई आरंभ की है।

गत एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले प्रतापनगर,प्रताप नगर सदर एरिया में कारों के शीशे फोड़े जाने की घटनाएं सामने आई थी। बदमाशों द्वारा बार बार इस तरह की कारस्तानी की जा रही है।