Doordrishti News Logo

लारेंस का गुर्गा बनकर ज्वैलरी कारोबारी महिला को धमकी,50 लाख मांगे

  • रुपए नहीं दिए जाने पर उठा लेने की बात की
  • पुलिस में दर्ज हुआ मामला

जोधपुर,लारेंस का गुर्गा बनकर ज्वैलरी कारोबारी महिला को धमकी,50 लाख मांगे।शहर के शास्त्रीनगर सी सेक्टर मेें रहने वाली एक ज्वैलरी कारोबारी महिला को किसी शख्स ने लारेंस का गुर्गा बनकर फोन किया और 50 लाख की डिमाण्ड की। रुपए नहीं दिए जाने पर उठा लेने को कहा। फोन किए जाने पर पीडि़त महिला ने अपने पति से बात की और फिर पुलिस में इसका मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच की जा रही है। कॉल करने वाले ने वाट्सएप पर बात की।

ये भी पढ़ें- फैंसी मोबाइल की दुकान में घुसकर मारपीट,कुर्ता ऊंचा कर दिखाया तमंचा

शास्त्रीनगर सी सेक्टर में रहने वाले सवाई सिंह जैन पुत्र पुखराज शाह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक ज्चैलरी कारोबार प्योर गोल्ड ज्वैलरी नाम से चल रहा है। कारोबार पत्नी के नाम पर चलता है। 16 सितंबर की

शाम को 6.54 बजे किसी शख्स ने पत्नी के मोबाइल पर वाट्सएप कॉल किया और खुद को लारेंस का आदमी बताते हुए कहा कि 50 लाख रुपए दे देना,अन्यथा तुम्हेंं उठवा लूंगा। फोन आने पर पत्नी ने इग्रोर कर दिया मगर बदमाश बार-बार कॉल करने लगा। इस पर उसने इस बारे में जानकारी दी। फोन करने वाले ने कहा कि रुपए उसका आदमी आकर ले लेगा,उसे देना है। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धमकाने का केस दर्ज किया है। जांच एसआई नारायण सिंह की तरफ से की जा रही है। कॉल इंटरनेट से किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026