लालगढ-रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल ट्रेन आज से
जोधपुर रामदेवरा मेले में जातरुओं की सुविधा के लिए रेलवे लालगढ-रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन रविवार से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन नौ सितम्बर तक चलेगी। डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि रामदेवरा मेले में आवागमन हेतु मेला स्पेशल गाड़ी संख्या 04711 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार से नौ सितम्बर तक लालगढ से सायं 7:10 बजे रवाना होकर रात्रि 22:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04712 सुपरफास्ट एक्सप्रेस रामदेवरा से सोमवार रात 10:45 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि दो बजे लालगढ पहुंचेगी। यह ट्रेन आवागमन में कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

