Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में लाखों की चांदी चोरी, जानकार का हाथ होने का अंदेशा

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा चौथी बी रोड पर एक ज्वैलरी की दुकान में गुरूवार की रात को सेंध लग गई। आज सुबह दुकानदार आया तो नकबजनी का पता लगा। दुकान में चांदी के जेवर रखे हुए थे। दुकान से चांदी के जेवर चोरी होना बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत लाखों रूपए बताई गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसमें किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा जताया जाता है। दुकान एक भवन की चौथी मंजिल पर है। ताले नहीं टूटे है। पुलिस मामले में गहनता से पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दुकानदार की तरफ से रात तक इस बारे में  रिपोर्ट नहीं दी गई। दुकान के कैमरों के तार खराब होने पर वे रिपेयरिंग के लिए दिए गए हैं। जो चार दिन से पड़े हैं।सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सरदारपुरा चौथी बी रोड पर एक दुकान है। यह दुकान एक भवन में चौथे फ्लोर पर है। आज सुबह सूचना मिली कि दुकान में चोरी हुई है। इस पर वे मयजाब्ते के वहां पहुंचे।

थानाधिकारी ने बताया कि दुकानदार चांदी के आइटमों का कारोबार करता है। जिसमें पायल, बिचुडिय़ा आदि है। दुकान में तकरीबन काफी किलो चांदी के आइटम चोरी होना बताया जा रहा है। दुकान के ताले भी नहीं टूटे हैं। दुकान में सीसीटीवी कैमरों के तार खराब होने से उन्हें पिछले चार दिनों से रिपेयरिंग के लिए दिए गए हैं।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि इसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। दुकानदार द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: