federation-cup-2022-concludes

फेडरेशन कप 2022 का समापन

फेडरेशन कप 2022 का समापन

जोधपुर,बुधवार से प्रारंभ हुई इनलाइन हॉकी व रोलर हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का गौशाला कीड़ा संगम में आज समापन हुआ 8 प्रदेशों की लगभग 350 खिलाड़ियों के साथ यह शानदार प्रतियोगिता संपन्न हुई। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, इस प्रतियोगिता में आमजन को एक बेहतरीन खेल देखने को मिला। पूरी प्रतियोगिता अपने आप में एक शानदार रही।

federation-cup-2022-concludes

मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे

1, रोलर हॉकी सीनियर मेंस में उत्तर प्रदेश प्रथम, हरियाणा द्वितीय चंडीगढ़ तृतीय स्थान पर रही।

2. इनलाइन हॉकी सीनियर मेंस में आंध्र प्रदेश प्रथम, चंडीगढ़ द्वितीय व पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

3. इनलाइन हॉकी सीनियर वूमेन में पंजाब प्रथम, चंडीगढ़ द्वितीय व कर्नाटक तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर के रफ़ी ने भाग लिया।

जोधपुर एसोसिएशन के सचिव व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निगम जोधपुर उत्तर महापौर कुंती देवड़ा ने अपना पूरा सहयोग इस प्रतियोगिता में दिया। आरटीडीसी जोधपुर ने अपना पूरा पूरा सहयोग आयोजकों द्वारा दोनों संस्थानों व महापौर को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग करने की मनसा रखी। प्रतियोगिता के दौरान मौसम खराब होने के बावजूद भी जोधपुर के खिलाड़ियों ने तुरंत मैदान को सुखाकर मैच को प्रारंभ करवाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता आयोजन के चेयरमैन रणवीर सिंह कछवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts