टीन शेड के नीचे दुकान लगाकर बैठे शख्स से अवैध बीयर और देशी शराब बरामद
जोधपुर,टीन शेड के नीचे दुकान लगाकर बैठे शख्स से अवैध बीयर और देशी शराब बरामद। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने सरदार समंद रोड पर एक टीन शेड के नीचे दुकान लगाकर बैठे शख्स को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के साथ बीयर को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में केस बनाया है।
यह भी पढ़ें – गुजरात से फलोदी के लिए आया नकली घी,पुलिस ने पकड़ा
कुड़ी भगतासनी थाने के एसआई रामभरोसी ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सरदारसमंद रोड पर एक व्यक्ति टीनशेड के नीचे दुकान बनाकर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची तब एक शख्स फिटकासनी कानुका नगर निवासी हरीराम पुत्र बाबूलाल विश्रोई मिला। पूछताछ एवं जांच में वहां पर 73 बीयर और 118 देशी शराब के पव्वे मिले। पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

