कमला नेहरू कॉलेज क्लास रूम में छात्रा ने फंदा लगाकर मरने का किया प्रयास

  • महिला हैडकांस्टेबल और कांस्टेबल ने तत्काल फंदे से उतार कर भिजवाया अस्पताल
  • उपचार जारी

जोधपुर,कमला नेहरू कॉलेज क्लास रूम में छात्रा ने फंदा लगाकर मरने का किया प्रयास। शहर के कमला नेहरू कॉलेज में गुरुवार दिन में एक छात्रा ने क्लास रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही हरकत में आई चौकी पुलिस ने उसे फंदे से उतरवाया और पावटा सेटेलाइट अस्पताल भिजवाया। अब उसका एमजीएच में उपचार चल रहा है। छात्रा बीए द्वितीय सेमेस्टर की है। आत्महत्या प्रयास का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – प्रोपर्टी विवाद में गाड़ी के कांच फोड़े, लोहे के पाइप से पीटकर लूटपाट

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में कमला नेहरू कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा आयी हुई थी। वह कॉलेज के ऊपरी रूम में गई और बेचों पर टेबल लगाकर चुन्नी से फंदा लगाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ छात्राएं वॉशरूम जाने के लिए ऊपर गई तो पता लगा। इस पर तत्काल केएन कॉलेज की चौकी प्रभारी मोहिनी, महिला कांस्टेबल मंजू आदि वहां रूम पर पहुंची। उन्होंने जैसे तैसे फंदे को काट कर छात्रा को नीचे उतारा। उसे तत्काल पावटा सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में उसे एमजीएच रैफर कर दिया गया।

छात्रा के परिजन को बनाड़ में सूचना देकर बुलााय गया। उसने आत्महत्या का प्रयास किस कारण किया इसका पता नहीं चला है। वह फिलहाल उपचाराधीन है।