जोधपुर: बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
सीमा सुरक्षा बल,फ्रंटियर मुख्यालय, जोधपुर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग की अध्यक्षता में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीसुबल जोधपुर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक,वरिष्ठ अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों तथा सीमा सुरक्षा बल के परिवार जनों द्वारा एक साथ 2000 पौधे लगाये गये।

फ्रंटियर के अधीन सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं वाहिनियों द्वारा भी अपने परिसरों एवं सीमा चौकियों के आस-पास तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक साथ वृक्षारोपण किया गया।सीमा सुरक्षा बल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की चौकसी करने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रहा है। इस अवसर पर आज पूरे राजस्थान सीमान्त के अन्तर्गत सीसुबल ने कुल 50000 पौधे लगाकर रिकार्ड कायम किया।

अगले तीन माह तक वृक्षारोपण अभियान चलायेगी भाजपा- पालीवाल

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फ्रंटियर मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल जोधपुर द्वारा वृक्षारोपण व वृक्षों के महत्व के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित गोस्वामी की बॉर्डर पर Wild Life के संरक्षण से सम्बन्धित बनायी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

हाल ही में एमएल गर्ग, महानिरीक्षक,फ्रंटियर मुख्यालय, जोधपुर को 38वें वृक्ष पुरस्कारों के अवसर पर वृक्ष बंधु पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उनके निर्देशन में वर्ष 2024 में राजस्थान फ्रंटियर, सीसुबल के जिम्मेवारी इलाके में 4.5 लाख पौधो को लगाने के परिणामस्वरूप प्रदान किया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026