Doordrishti News Logo

जोधपुर: सगाई तोड़ने की एवज में मांगे बीस लाख रुपए

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सगाई तोड़ने की एवज में मांगे बीस लाख रुपए। कमिश्नरेट के वेस्ट जिले के बोरानाडा थाने में एक युवक ने सगाई करने के नाम पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने के आरोपों को लेकर कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है। उसने युवती व परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में सियागों की ढाणी पाल धिनाणा नाड़ा निवासी मुकेश पुत्र छेलाराम सियाग ने बताया कि पूर्व में उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी उनके साथ नहीं रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर सांगरिया फांटा निवासी भोमाराम पुत्र मांगीलाल और सालावास निवासी ओमाराम पुत्र नारायण राम उनके पिता से मिले और कहा कि उनके बेटे के लिए एक अच्छा सा रिश्ता लेकर आए हैं। पहले वाली पत्नी नहीं आ रही है तो उसे तलाक देकर नया रिश्ता कर लो।

अगले तीन माह तक वृक्षारोपण अभियान चलायेगी भाजपा- पालीवाल

युवक ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बातों में आकर उनके पिता ने अन्य लडक़ी के साथ सगाई करने को लेकर हामी भर दी। जिसमें यह तय किया गया कि यदि उनके बेटे की पूर्व पत्नी यदि वापस आ जाती है तो सगाई कैंसिल कर देंगे। इसके बाद सगाई कार्यक्रम के लिए उनके परिवार के लोग रुपए पैसे और गहने लेकर गए। इधर कुछ दिनों बाद युवक की पत्नी वापस अपने ससुराल आ गई। इसका पता चलने पर आरोपियों ने उनके परिवार पर पहली पत्नी से रिश्ता तोडऩे और बीस लाख रुपए देने का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकियां भी दी।

सगाई के समय दिए गए गहने भी लौटाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर युवक की और से राकेश, लक्ष्मी,धनु पत्नी परसराम,प्रकाश, राकेश,भोमाराम और ओमाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026