Doordrishti News Logo

जोधपुर: हादसों में दो की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हादसों में दो की मौत। कमिश्ररेट के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल पाल डीपीएस सर्किल क्लासिक एकेडमी के पीछे रहने वाले गोविंद पुत्र फूलचंद भारती ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसका साला 29 वर्षीय महेश कुमार पुत्र रामसेवक यहां घर की सीढिय़ां उतरते वक्त नीचे गिर गया। तब उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह बच नहीं पाया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

जोधपुर: परिवार को हज यात्रा करवाने के नाम पर ऐंठे 1.58 लाख

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बालेसर के पृथ्वीराज नगर निवासी कैलाश पुत्र देवाराम मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 19 वर्षीय राजूराम यहां जोधपुर में लहरिया रिसोर्ट के सामने एक मकान पर सैनेट्री का काम कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। जिस पर वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल की मौत 
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के आगर स्थित गंगापुर का रहने वाला पीरूराम पुत्र बगदू राम मालवीय 25 अप्रैल को बनाड़ चौराहा के पास में सडक़ हादसे में घायल हो गया था। तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी गुरुवार को मौत हो गई। इस बारे में निजी अस्पताल के सुपरवाइजर उज्जैन के अंकित मरमट की तरफ से दुर्घटना की रिपोर्ट दी गई।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026