Doordrishti News Logo

जोधपुर: केेंद्रीय कारागार में बंदी की बिगड़ी तबीयत,मौत

चैक बाउंस में भेजा गया था जेल

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: केेंद्रीय कारागार में बंदी की बिगड़ी तबीयत, मौत। जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जेल की डिस्पेंसरी में चैक करवाया गया,मगर बाद में उसे मृत बता दिया गया। इस बारे में रातानाडा थाने में जेल अधीक्षक की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। जांच न्यायिक अधिकारी द्वारा की जा रही है। बताया गया कि मृतक चैक बाउंस के मामले में इसी साल जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़िए – जोधपुर-दिल्ली स्टेशनों के बीच आठ ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

रातानाडा पुलिस ने बताया कि हनुमान भाखरी नई सडक़ हाल पुराना स्टेडियम के पास में रहने वाला 60 साल का बाबू लुकमान पुत्र मो.इशाक चैक बाउंस केस में इस साल फरवरी में जेल हुई थी। रविवार को जब कैदियों की गिनती की जा रही थी तब वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। इस पर उसे तत्काल जेल डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहां पर उसे मृत बता दिया गया।

रातानाडा थाने के एएसआई राजेश मीना ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। न्यायिक अधिकरी की तरफ से जांच की जा रही है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026