Doordrishti News Logo

जोधपुर: जातरू पर उछला कीचड़ तो रोडवेज बस पर पथराव और लाठी से हमला

यात्री चोटिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जातरू पर उछला कीचड़ तो रोडवेज बस पर पथराव और लाठी से हमला।शहर के बनाड़ रोड पर रोडवेज बस पर एक जातरू ने पथराव कर लाठी से हमला कर दिया। बताया गया कि बस निकलने के समय कीचड़ उछल कर जातरू पर गिर गया था। इससे गुस्साए जातरू ने हमला किया।
पत्थर की चोट लगने से एक यात्री जख्मी हो गया।

यह भी पढ़िए – निवेश के नाम पर 42.80 लाख की ठगी,जम्मू कश्मीर के व्यक्ति के झांसे में आया युवक

इस बारे में रोडवेज बस के परिचालक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। जातरू की पहचान की गई है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मााधा राम पुत्र रामसुख माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रोडवेज बस में परिचालक के पद पर कार्यरत है। रविवार की शाम को पावटा से निकली बस जब बनाड़ रोड पर पहुंची तब एक जातरू ने बस पर पथराव करने के साथ लाठी से हमला कर दिया। जिससे बस का कांच टूट गया और पत्थर लगने से एक यात्री जख्मी हो गया।

पुलिस ने बताया कि बनाड़ रोड पर बारिश का पानी जमा होनेे से वहां कीचड़ हो रखा है,जिसके कुछ छींटे जातरू को लग गए। इस पर गुस्से में आकर हमला कर बैठा। जातरू की पहचान पंकज नाम के शख्स के रूप में की गई।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026