Doordrishti News Logo

जोधपुर-हिसार ट्रेनों का संचालन बहाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हिसार ट्रेनों का संचालन बहाल।रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के हिसार- सादुलपुर रेलखंड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15-ए पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक स्थगित किए जाने के कारण पूर्व में रद्द की गई ट्रेनों का संचालन पुनः बहाल कर दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इसके तहत ट्रेन संख्या 14891,जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर को (01 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।

बाड़मेर-हावड़ा-सुपरफास्ट का प्रयागराज स्टेशन पर ठहराव रद्द

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24 दिसंबर को (01 ट्रिप) हिसार से अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।