Doordrishti News Logo

बाड़मेर-हावड़ा-सुपरफास्ट का प्रयागराज स्टेशन पर ठहराव रद्द

इसकी जगह सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-हावड़ा-सुपरफास्ट का प्रयागराज स्टेशन पर ठहराव रद्द। माघ मेला-2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थाई परिवर्तन किया है। मेला अवधि में ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रद्द कर इसे सूबेदारगंज स्टेशन पर किया जाएगा।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था माघ मेला अवधि तक लागू रहेगी। डीआरएम के अनुसार ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट 3 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) सूबेदारगंज स्टेशन पर सायं 4.15 बजे पहुंचेगी तथा 4.20 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट 2 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) सूबेदार गंज स्टेशन पर सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे रवाना होगी।

राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की हस्तशिल्प विरासत का प्रदर्शन

यह ट्रेन बाड़मेर से बुधवार व शनिवार तथा हावड़ा से मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व संशोधित ठहराव एवं समय की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026