जोधपुर: पांच बाइक और एक एक्टिवा चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पांच बाइक और एक एक्टिवा चोरी। शहर में अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में रिडिया फांटा सूरसागर निवासी दिलखुश लोहार ने पुलिस को बताया कि वह उम्मेद अस्पताल आया था जहां पर गेट नम्बर दो के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया लोहावट के भीकमकोर हाल महाराणा प्रताप कॉलोनी सूरसागर निवासी उम्मेदसिंह ने पुलिस को बताया कि 1 रात्रि के समय वह हुडको तिराहा आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में ओसियां के भेड़ हाल राजेन्द्र नगर डिगाड़ी निवासी पूरणसिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह के समय वह डिगाड़ी स्कूल ग्राउण्ड में आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
मुंबई से बेटे ने किया वीडियो कॉल फिर लगा लिया फंदा
शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में लूणी के शिकारपुरा निवासी पवन सागर ने पुलिस को बताया कि वह सी सेक्टर शास्त्रीनगर आया हुआ था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में लढ्ढा कॉलोनी रामुजी ट्रैवल्स रातानाड़ा हाल सेक्टर एक विवेक विहार निवासी मयंक ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में शिव मंदिर के सामने तापी बावड़ी निवासी सुनिल बोड़ा ने पुलिस को बताया कि सुबह के समय तापी बावड़ी के पास खड़ी उसकी एक्टिवा को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

